
लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा-कांग्रेस विरोध मोर्चा तैयार करने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को बीजेपी के असंतुष्ट नेता यशवंत सिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा और अरुण शौरी से मुलाकात करेंगी। तीनों मोदी सरकार के फैसलों पर कई बार नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। इससे पहले मंगलवार को टीएमसी प्रमुख ममता दिल्ली में एनसीपी नेता शरद पवार और शिवसेना नेता संजय राउत समेत 7 दलों के नेताओं से मिली थीं। इससे पहले टीआरएस प्रमुख और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से भी मिल चुकी हैं। दरअसल, ममता 12 दलों को साथ लाने की कोशिश में हैं, जिनके पास अभी 172 सांसद हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2pJ8SOq
No comments:
Post a Comment