
नई दिल्ली. अन्ना हजारे ने सात दिनों से जारी अपना अनशन तोड़ दिया है। गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस रामलीला मैदान पहुंचे और अन्ना का अनशन तुड़वाया। उनके साथ केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी पहुंचे थे। शेखावत ने ही अन्ना का अनशन खत्म होने का ऐलान किया। अन्ना बोले,"सरकार ने हमारी मांगें मान ली हैं।' उन्होंने सरकार से किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य देने और सशक्त लोकपाल की मांग की थी। बता दें कि अन्ना ने 23 मार्च से अपना अनशन शुरू किया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2pOTSO8
No comments:
Post a Comment