
अमित शाह ने तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के एनडीए छोड़ने के 8 दिन बाद बाद आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को लेटर लिखा। इसमें शाह ने कहा कि आपका यह फैसला एकतरफा और दुर्भाग्यपूर्ण है। विकास की चिंता करने की बजाय पूरी तरह से राजनीतिक विचारों से प्रेरित होकर यह कदम उठाया है। बता दें कि राज्य के लिए स्पेशल पैकेज की मांग को लेकर टीडीपी ने 16 मार्च को एनडीए के साथ 4 साल पुराना गठबंधन तोड़ दिया था। इसके बाद टीडीपी प्रमुख नायडू ने भी बीजेपी अध्यक्ष को लेटर लिखा था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2G8hx37
No comments:
Post a Comment