इंदौर के मॉल में दरिंदगी: 9 साल की बच्ची दर्द से चीखती रही, भाई को लगा गेम खेल रही है - Trending news in india, latest trends ,Entertainment stories...

Trending news in india, latest trends ,Entertainment stories...

TRENDING NEWS IN INDIA, LATEST TRENDS..Entertainment stories,

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 9 March 2018

इंदौर के मॉल में दरिंदगी: 9 साल की बच्ची दर्द से चीखती रही, भाई को लगा गेम खेल रही है

टीआई (ट्रेजर आईलैंड) की पांचवीं मंजिल के वर्चुअल गेम जोन में गुरुवार की शाम म्यूजिक का शोर...। मास्क और चश्मा लगाए बच्चे अंधेरे रूम में गेम में मस्त थे, तभी 9 साल की एक बच्ची के चीखने की आवाज आई। बच्ची के 12 वर्षीय भाई सहित सभी बच्चों को लग रहा था कि बच्ची गेम से डर के कारण चिल्ला रही है, लेकिन हकीकत इतनी भयानक निकली कि जिसने भी सुना वह तैश, सकते में आ गया। बच्ची को वहीं काम करने वाला एक कर्मचारी हाथ पकड़ अपने साथ कोने में ले गया और गलत हरकत करने लगा। हरकत भी इतनी दर्दनाक कि फर्श पर खून फैल गया। बच्ची रोते हुए बाहर आई। उसने कराहते हुए कर्मचारी अर्जुन की तरफ इशारा किया तो मां ने तुरंत उसे पकड़ लिया और धड़ाधड़ चांटे मारे। जब वहां मौजूद अन्य लोगों को इस बात का पता चला तो उन्होंने भी आरोपी की जमकर धुनाई की। पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया। बच्ची का शहर के एक अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2FqcSch

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages