
नेशनल डेस्क. नरेश अग्रवाल को सपा छोड़कर बीजेपी ज्वॉइन किए कुछ ही घंटे बीत थे कि उन्हें पार्टी से निकालने की मांग की जाने लगी। वजह पार्टी बदलना नहीं बल्कि वो बयान है जिसने BJP के लिए भी मुश्किल खड़ी कर दी है। पार्टी बदलने के बाद उन्होंने कहा कि 'फिल्मों में नाचने वाली के सामने सपा ने मेरी हैसियत कम कर दी'। नरेश अग्रवाल के इस बयान का काफी विरोध हुआ। खुद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, स्मृति ईरानी और रूपा गांगुली ने इस पर नाराजगी जताई। वहीं अखिलेश यादव ने मांग कर दी कि अगर बीजेपी नारी का सम्मान करती है नरेश अग्रवाल पर एक्शन ले। अब फैसला बीजेपी के हाथ में है। लेकिन उससे पहले ये समझना जरूरी है कि अगर बीजेपी नरेश अग्रवाल के खिलाफ कोई कड़ा एक्शन लेती है तो उसे इसकी क्या कीमत चुकानी पड़ सकती है वहीं सपा के लिए नरेश अग्रवाल की क्या वैल्यू थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर http://ift.tt/2p3c07l
No comments:
Post a Comment