
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह कर्नाटक मिशन पर हैं। वोटिंग की तारीख का एलान होने के बाद ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं, लेकिन रैलियों में उनके साथ कुछ ऐसा हो रहा है जो शायद कभी नहीं हुआ। कभी खुद की गलती से तो कभी मंच पर बैठे दूसरे साथियों की गलती से उनका मजाक उड़ रहा है। वो दवानागिरी में रैली कर रहे थे। यहां उन्होंने मोदी की तारीफ में कुछ शब्द कहें, लेकिन उनकी बातों को कन्नड़ में ट्रांसलेट कर रहे बीजेपी सांसद प्रह्लाद जोशी ने उनका मजाक उड़वा दिया। उन्होंने ट्रांसलेट किया कि 'मोदी देश को बर्बाद कर देंगे'। इससे पहले भी एक रैली में अमित शाह गलती से अपनी ही पार्टी के नेता को भ्रष्ट बता चुके हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2pPRpmj
No comments:
Post a Comment