
नई दिल्ली. भाजपा ने पॉलिटिकल डाटा फर्म कैम्ब्रिज एनालिटिका और राहुल गांधी के संंबंधों पर सवाल उठाए हैं। इस पर कांग्रेस ने कहा कि राहुल गांधी ने कभी इस कंपनी की सेवाएं हायर नहीं कीं। हालांकि, कांग्रेस से निकाले गए लीडर शहजाद पूनावाला ने दावा किया है कि कैम्ब्रिज एनालिटिका की इंडियन पार्टनर ओवलेनो के अधिकारी अमरीश त्यागी राहुल और उनकी टीम के संपर्क में थे। बता दें कि भाजपा ने सवाल पूछा है कि राहुल के सोशल मीडिया प्रोफाइल में कैम्ब्रिज एनालिटिका का क्या रोल है? कैम्ब्रिज एनालिटिका के सीईओ अलेक्जेंडर निक्स को सस्पेंड कर दिया गया है। निक्स पर आरोप हैं कि उन्होंने 5 करोड़ से ज्यादा फेसबुक यूजर्स की प्राइवेट इन्फर्मेशन तक पहुंच बनाई और उसका चुनावों में गलत इस्तेमाल किया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर http://ift.tt/2pvQpUl
No comments:
Post a Comment