
लखनऊ. प्रदेश में सपा को बड़ा झटका लगा है। राज्यसभा नहीं भेजे जाने से नाराज राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है। नरेश अग्रवाल ने दिल्ली में बीजेपी के पार्टी के मुख्यालय में सदस्यता ली। उन्हें केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बीजेपी की सदस्यता दिलाई। बता दें कि एसपी ने नरेश अग्रवाल के दावे को दरकिनार करते हुए उत्तर प्रदेश से जया बच्चन को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया था। यूपी में एसपी के 47 विधायक हैं और वह केवल एक उम्मीदवार को राज्यसभा में भेजने की स्थिति में है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2ImbZDm
No comments:
Post a Comment