
नई दिल्ली. आईटी मिनिस्टर रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि अगर भारत की चुनावी प्रक्रिया को फेसबुक के जरिए प्रभावित करने की कोशिश की गई तो इसे नजरंदाज नहीं किया जाएगा। प्रसाद बोले, "अगर जरूरत पड़ी तो फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।" हालांकि, उन्होंने कहा कि सरकार मीडिया की स्वतंत्रता, बोलने की आजादी का समर्थन करती है और साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विचारों के आदान-प्रदान का भी समर्थन करती है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर http://ift.tt/2pumFHA
No comments:
Post a Comment