
ईरान ने पाकिस्तान और चीन को चाबहार बंदरगाह प्रोजेक्ट से जुड़ने का न्योता दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 3 दिन के पाकिस्तान दौरे पर इस्लामाबाद पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री जावेद जरीफ ने सोमवार को कहा कि चाबहार प्रोजेक्ट किसी को घेरने या दबाने के लिए नहीं है और इसीलिए उन्होंने पाकिस्तान और चीन को इस प्रोजेक्ट से जुड़ने के लिए कहा है। जावेद ने ईरान के चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरीडोर में शामिल होने की मंशा भी जताई। बता दें कि चाबहार प्रोजेक्ट पर भारत, ईरान और अफगानिस्तान के बीच 2016 में समझौता हुआ था। इसके बनने से भारत बिना पाकिस्तान से गुजरे मिडिल ईस्ट के देशों से जुड़ जाएगा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2GpeN1Z
No comments:
Post a Comment