
नगालैंड में गुरुवार को बीजेपी गठबंधन की सरकार बन गई। नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के नेफ्यू रियो ने चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 11 कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली। पहली बार राजभवन से बाहर कोहिमा के लोकल ग्राउंड में शपथ ली गई। इसी मैदान से 1963 में राज्य के गठन का एलान किया गया था। शपथ ग्रहण के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू और बीजेपी महासचिव राम माधव मौजूद रहे। बता दें कि नॉर्थन अंगामी-II सीट से रियो निर्विरोध चुने गए थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2FiWr5q
No comments:
Post a Comment