लोकप्रिय नेता 'बाबूजी' की ऐसी अंतिम विदाई कि रो पड़े कई गांव - Trending news in india, latest trends ,Entertainment stories...

Trending news in india, latest trends ,Entertainment stories...

TRENDING NEWS IN INDIA, LATEST TRENDS..Entertainment stories,

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 12 March 2018

लोकप्रिय नेता 'बाबूजी' की ऐसी अंतिम विदाई कि रो पड़े कई गांव

जबलपुर जिले के कद्दावर नेता और जिले की पाटन-बरगी विधानसभा से कांग्रेस के दो बार विधायक रहे कांग्रेस नेता ठाकुर सोबरन सिंह 'बाबूजी' पंचतत्व में विलीन हुए। बाबूजी के नाम से जाने-जाने वाले जन नेता सोबरन सिंह का दिल्ली की आईएलबीएस अस्पताल में शनिवार सुबह साढ़े 8 बजे निधन हो गया था। वे लंबे समय से बीमार थे। उनका अंतिम संस्कार रविवार को दोपहर 2बजे एनएच-12 पर गंजकटंगा स्थित उनके फार्म हाउस में किया गया। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनकी अंतिम यात्रा में करीब 4 किमी में हजारों की संख्या में उनके समर्थक, कांग्रेस के साथ-साथ भाजपा और अन्य दलों के दिग्गज नेता मौजूद रहे। जहां-जहां से सोबरन सिंह की अंतिम यात्रा निकली वहां पूरे गांव के गांव अपने प्रिय नेता को देख भावुक हो गए। इससे पहले उनका पार्थिव शरीर शहपुरा कृषि उपजमंडी में जनता के दर्शनों के लिए रखा गया था।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर http://ift.tt/2FJGLHZ

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages