
अविश्वास प्रस्ताव के निर्माता-निर्देशक हैं जगन मोहन रेड्डी। विपक्ष के नेता फंसा हुआ महसूस कर रहे हैं। अगर वे जगन की फिल्म में एक्स्ट्रा का रोल नहीं निभाते हैं, तो बीजेपी कहेगी कि विपक्ष एकजुट नहीं है और हम से डरता है। अगर सभी विपक्षी दल रोल निभाने को राजी हो जाते हैं, तो पटकथा के मुताबिक हीरो तो जगन रेड्डी ही रहेंगे और फिल्म मोदी के हाथों फिर भी पिटेगी। इसके बाद बीजेपी 2019 के चुनाव के पहले ही विपक्षी अभियान की हवा निकालना शुरू कर देगी। फिर करें तो क्या करें? कुछ दिनों पहले जगन मोहन रेड्डी की पार्टी के नेता राज्यसभा में प्रधानमंत्री से मिले थे। चंद्रबाबू नायडू कैम्प का मानना है कि यह सब बीजेपी की सोची-समझी रणनीति है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर http://ift.tt/2GdWtLy
No comments:
Post a Comment