
क्रिकेटर मोहम्मद शमी के खिलाफ दहेज प्रताड़न समेत कई गंभीर आरोपों को लेकर पुलिस ने जांच शुरू की। इस सिलसिले में रविवार को यूपी पुलिस की टीम अमरोहा स्थित उनके घर पहुंची। इस दौरान अफसरों ने शमी और उनके परिवार के लोगों से पत्नी हसीन जहां के आरोपों को लेकर पूछताछ की। इसके बाद शमी ने कहा, ''पत्नी के साथ विवाद को सुलझाने की खूब कोशिश की, लेकिन अब कानूनी लड़ाई लड़ूंगा। मैं और मेरी फैमिली पुलिस को जांच में पूरा सहयोग कर रही है।'' बता दें कि पत्नी हसीन जहां ने शमी और उनके परिवार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कोलकाता में केस दर्ज कराया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2FTeQSA
No comments:
Post a Comment