
मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने टीडीपी और अन्य विपक्ष पार्टियों को आड़े हाथों लिया। शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की रैली में उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्ष की हर चुनौती लिए तैयार हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी हमला बोला। कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी ने लोकसभा चुनाव में पूर्वोत्तर की 21 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इसलिए अपना नेटवर्क बढ़ाएं। बता दें कि पिछले दिनों एनडीए से अलग होने के बाद चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी ने 19 मार्च को केंद्र सरकार के खिलाफ लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव के लिए नोटिस दिया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2DPN0VC
No comments:
Post a Comment