
इंडियन आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने मंगलवार को कहा कि भारत-चीन के बीच हर साल होने वाला हैंड इन हैंड सैन्य अभ्यास फिर शुरू होगा। डोकलाम विवाद के बाद दोनों देशों के रिश्ताें में आई खटास दूर हो रही है। वहीं, जनरल रावत ने कहा कि चीन अर्थव्यवस्था के साथ-साथ सेना पर खर्च करना नहीं भूला। यही वजह है कि आज इंटरनेशलन वर्ल्ड बॉर्डर पर पूरी मजबूती से खड़ा है और अमेरिका को चुनौती दे पा रहा है। इस दौरान रावत ने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि अगर वह बॉर्डर पार से गतिविधियां बढ़ाएगा तो आर्मी के पास अगले लेवल पर जाने का विकल्प है। पाकिस्तान के लगातार सीजफायर उल्लंघन से भारत के लोगों से ज्यादा बाॅर्डर पार के लोगों को नुकसान हो रहा है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर http://ift.tt/2GpqHJ6
No comments:
Post a Comment