
पंजाब की अकाली सरकार के पूर्व मंत्री और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर के छोटे भाई बिक्रम सिंह मजीठिया की मानहानि मामले में अरविंद केजरीवाल ने माफी मांगी है। हालांकि, आम आदमी पार्टी की पंजाब यूनिट के साथ ही कुमार विश्वास जैसे उनके साथियों ने माफीनामे पर नाराजगी जाहिर की है। कुमार ने ट्वीट में लिखा- ''क्या हम उस शख्स पर थूकें, जो थूक कर चाटने में माहिर है।'' गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अमृतसर कोर्ट में माफीनामा सौंपा। इसके बाद मजीठिया ने केस वापस ले लिया। बता दें कि पंजाब में विधानसभा चुनाव के दौरान केजरीवाल ने मजीठिया को ड्रग माफिया बताते हुए कहा था कि सरकार बनी तो मजीठिया जैसे लोगों को कॉलर पकड़कर जेल में डालेंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर http://ift.tt/2IpeTHH
No comments:
Post a Comment