
केंद्र सरकार में टीडीपी कोटे के मंत्री अशोक गजपति राजू के इस्तीफे के बाद सिविल एविएशन मिनिस्ट्री (नागरिक उड्डयन मंत्रालय) का प्रभार सुरेश प्रभु को दिया गया है। शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर के कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह के बाद राष्ट्रपति ने प्रभु को एविएशन मिनिस्ट्री का अतिरिक्त कामकाज सौंपने के निर्देश दिए। फिलहाल, सुरेश प्रभु के पास कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री की जिम्मेदारी है। वे पहले रेलमंत्री भी रह चुके हैं। हालांकि, पिछले साल रेल हादसों के चलते उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2FG3pAM
No comments:
Post a Comment