
ऐप कैब कंपनी ओला और उबर के ड्राइवर नाराज हैं। खबरों के मुताबिक सभी बड़े शहरों मुंबई, दिल्ली, बंगलुरु, हैदराबाद और पुणे के कैब ड्राइवर हड़ताल पर हैं। ड्राइवरों का कहना है कि ओला उबर ने एग्रीमेंट करने के वक्त बड़े-बड़े सपने दिखाए, लेकिन आज आलम ये है कि कैब ड्राइवर अपनी कार की किस्त भी नहीं चुका पा रहे हैं। ड्राइवरों की शिकायत है कि उन्होंने कार खरीदने के लिए 5 से 7 लाख रुपए लगाए। उन्हें उम्मीद थी कि हर महीने एक से डेढ़ लाख की कमाई होगी लेकिन कंपनियों की गलती के कारण 75 हजार भी नहीं बनते। अब इसमें ड्राइवर क्या किस्त दें, कैसे कारों का अच्छा रख रखाव करें और कैसे अपना परिवार चलाएं?
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर http://ift.tt/2pjGBOe
No comments:
Post a Comment