
यूपी और बिहार में हुए लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। लोकसभा की तीनों सीटों पर बीजेपी की हार हुई है। जिसमें यूपी की दो सीटे तो काफी खास थी। गोरखपुर सीट तो सीएम योगी की छोड़ी हुई थी जहां से वो पांच बार सांसद बने। दूसरी सीट फूलपुर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की थी। जहां से उन्होंने 2014 में जीत हासिल की थी। इसके अलावा बिहार में अररिया लोकसभा सीट पर आरजेडी की जीत हुई है। बिहार की दो विधानसभा सीटों में से एक पर आरजेडी और दूसरी पर बीजेपी ने जीत हासिल की। कुल मिलाकर यह उपचुनाव बीजेपी के लिए निराशाजनक रहा है। इसे 2019 के लोकसभा के लिए रिहर्सल के तौर पर देखा जा रहा है। तो समझना जरूरी हो जाता है कि इन नतीजों का आगानी लोकसभा चुनाव पर क्या असर पड़ेगा। इसे समझने के लिए ये वीडियो देखिए।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर http://ift.tt/2tLDIdv
No comments:
Post a Comment