
यूनीक आइडेंटीफिकेश अथॉरिटी ऑफ इंडिया (आधार अथॉरिटी- UIDAI) ने कहा है कि आधारधारकों की जानकारी लीक होने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। डाटाबेस पूरी तरह सेफ है। आधार अथॉरिटी ने डाटा लीक का दावा करने वाली कंपनी पर कानूनी कार्रवाई करने की भी बात कही है। 22 मार्च को आधार अथॉरिटी ने सुप्रीम कोर्ट में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए दलीलें पेश की थीं। जस्टिस एएम खानविलकर ने पूछा, “आधार का डेटा कितना सुरक्षित है? यूआईडीएआई ने कहा कि डाटा 2048-बिट इनक्रिप्शिन प्रणाली से सुरक्षित है। आधार की कोडिंग तोड़ने में सुपरकम्प्यूटर भी लगे तो ब्रह्मांड की उम्र से ज्यादा वक्त लगेगा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2pCyJY4
No comments:
Post a Comment