
बांग्लादेश के साथ निदाहास ट्रॉफी के फाइनल में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने से टीम इंडिया के ऑलराउंडर विजय शंकर निराश हैं। सोशल मीडिया में भी उनकी जमकर आलोचना हो रही है। इसबीच, शंकर ने न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में कहा, ''मेरे पास उस मैच में हीरो बनने का चांस था। मैं बड़े शॉट लगाना चाह रहा था, लेकिन तब मुझे स्ट्राइक रोटेट करनी चाहिए थी। ट्राफी जीतने पर हर कोई खुश था और मैं निराश। उस मैच को भूल नहीं पा रहा हूं।'' बता दें कि शंकर भारतीय पारी के 17वें ओवर में स्ट्राइक पर थे और इस ओवर में सिर्फ एक रन बना। इससे टीम इंडिया पर प्रेशर बढ़ गया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2pxBxFg
No comments:
Post a Comment