
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकों की तरफ से लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (LoU) और लेटर ऑफ कम्फर्ट (LoC) जारी करने पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी है। बैंक ये LoU जारी करते थे जिनसे कंपनियों को भारत में सामान इम्पोर्ट करने के लिए कर्ज मिलता था। आरबीआई ने देश का अब तक का सबसे बड़ा बैंकिंग फ्रॉड सामने आने के बाद यह कदम उठाया है। इस पीएनबी फ्रॉड में हीरा कारोबारी नीरव मोदी ने LoU का गलत इस्तेमाल कर कर्ज लिया था। नीरव और उससे मामा मेहुल चौकसी के खिलाफ जांच एजेंसियां कार्रवाई कर रही हैं। मनी लॉन्ड्रिंग केस दर्ज होने से पहले ही दोनों विदेश भाग चुके हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2p80N5n
No comments:
Post a Comment