
कांग्रेस के प्रवक्ता संजय झा ने स्मृति ईरानी का एक पुराना वीडियो ट्वीट किया है। वीडियो शेखर कपूर के शो 'कैरी ऑन शेखर' का है। जिसमें वो स्मृति ईरानी से सवाल पूछते हैं कि देश में कितने राज्य हैं। जिसका जवाब स्मृति नहीं दे पाती हैं। शेखर अगला सवाल पूछते हैं कि कितने राज्यों में बीजेपी की सरकार है। स्मृति के पास इसका भी जवाब नहीं होता है। फिर शेखर जवाब देते हैं कि सात राज्यों में बीजेपी की सरकार है। बता दें कि ये तब का वीडियो है जब वक्त स्मृति ने बस बीजेपी ज्वॉइन ही किया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2pNzehW
No comments:
Post a Comment