
महाराष्ट्र के हाईप्रोफाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) रैकेट में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी के नाम जुड़ते दिख रहे हैं। ठाणे क्राइम ब्रांच ने पिछले दिनों जासूसी रैकेट में शामिल वकील रिजवान सिद्दीकी को गिरफ्तार किया था। उसने पूछताछ में एक्ट्रेस कंगना रणौत और जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा के नाम बताए हैं। पुलिस के मुताबिक, दो साल पहले कंगना ने ऋतिक रोशन का मोबाइल नंबर वकील को दिया। वहीं, आयशा ने साहिल खान के कॉल रिकॉर्ड हासिल किए थे। उन्हें पूछताछ के लिए समन भेजा गया है। आरोप है कि रिजवान लोगों की मांग पर प्राइवेट जासूसों के जरिए सीडीआर हासिल करता और इन्हें बाद में जासूसी के लिए इस्तेमाल किया जाता था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर http://ift.tt/2G1ayJe
No comments:
Post a Comment