
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया पर निशाना साधाने के चक्कर में येदियुरप्पा सरकार को सबसे भ्रष्ट बता गए। इससे उनके पास में बैठे पूर्व सीएम और भाजपा के सीएम कैंडिडेट बीएस येदियुरप्पा असहज हो गए। हालांकि, टोके जाने पर शाह ने भूल में सुधार किया और कहा कि उनके कहने का मतलब है कि सिद्धारमैया सरकार को सबसे भ्रष्ट का अवार्ड मिलेगा। उधर, कांग्रेस ने इस मौके को भुनाने के लिए शाह के 9 सेंकेड के इस वीडियाे को वायल कर दिया। राहुल गांधी, सिद्धारमैया समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने वीडियो को ट्वीट कर चुटकी ली। बता दें कि मंगलवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया। राज्य की 224 सीटों के लिए एक फेज में 12 मई को मतदान होगा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2uvHvfB
No comments:
Post a Comment