
हिमालय यात्रा पर निकले सुपरस्टार रजनीकांत गुरुवार को उत्तराखंड के ऋषिकेश पहुंचे। यहां उन्होंने दयानंद सरस्वती आश्रम के भंडारे में साधु-संतों को खाना परोसा।रजनी ने कहा, ''यह राजनीतिक नहीं बल्कि एक आध्यात्मिक यात्रा है। मैंने अब तक अपनी पार्टी के नाम का एलान नहीं किया है और ना ही फुल टाइम राजनेता हूं। अकेले में कुछ वक्त बिताने के लिए दो हफ्ते के लिए हिमालय आया हूं।'' बता दें कि रजनीकांत ने 31 दिसंबर को राजनीति में आने का एलान किया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2FRMeg1
No comments:
Post a Comment