
केंद्र सरकार से टीडीपी के मंत्री अशोक गजपति राजू के इस्तीफे के बाद अब सिविल एविएशन मिनिस्ट्री (नागरिक उड्डयन मंत्रालय) का प्रभार सुरेश प्रभु संभालेंगे। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी की सलाह के बाद राष्ट्रपति ने प्रभु को इस मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि प्रभु के पास अभी कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री है। वे इससे पहले रेलमंत्री भी रह चुके हैं। हालांकि, बीते साल बढ़ती रेल एक्सिडेंट्स के चलते उन्होंने प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर http://ift.tt/2p3HGst
No comments:
Post a Comment