
चीफ सेक्रेटरी अंशु प्रकाश के साथ मारपीट के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को आरोपी विधायक अमानतुल्ला खान को जमानत दे दी। हाईकोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता (अमानतुल्ला) 20 दिन से ज्यादा कैद में रखे जा चुके हैं और अब आगे पूछताछ के लिए उन्हें कस्टडी में रखने की जरूरत नहीं है। बता दें कि आप के दो विधायक अमानतुल्ला और प्रकाश जारवाल को सीएस से मारपीट के आरोप में 20 और 21 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, जारवाल को कोर्ट ने 9 मार्च को ही जमानत पर रिहा कर दिया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर http://ift.tt/2IjU8wN
No comments:
Post a Comment