
हैदराबाद/नई दिल्ली. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बयान दिया। उन्होंने कहा, "हम आंध्र प्रदेश से न्याय करने की बात कह रहे हैं, हमें हमारा अधिकार क्यों नहीं दिया जा रहा है।' इससे पहले अविश्वास प्रस्ताव पर आंध्र और तमिलनाडु की पार्टियों के हंगामे के चलते लोकसभा पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। बता दें कि आंध्र में सत्ताधारी तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने विशेष राज्य के दर्जे को लेकर एनडीए से अलग होने का ऐलान किया था। इसके बाद पार्टी ने मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया था। इसके बाद से लगातार अब तक सदन में हंगामे के चलते कार्यवाही नहीं हो पाई है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2FZzAYQ
No comments:
Post a Comment