
देश में मूर्तियों पर सियासत तेज है या यूं कहें कि राजनीति का गुस्सा प्रतिमाओं पर निकल रहा है। केरल के थालीपारंबा इलाके में महात्मा गांधी की प्रतिमा को कुछ अज्ञात लोगों ने नुकसान पहुंचाया है। उनका चश्मा टूटा मिला है। वहीं, तमिलनाडु में अंबेडकर की मूर्ति पर पेंट डाल दिया गया। इससे पहले त्रिपुरा में बीजेपी की जीत के बाद वहां रूसी क्रांतिकारी व्लादिमीर लेनिन की दो प्रतिमाएं ढहा दी गई थीं। इसके बाद देशभर में अलग-अलग जगहों पर महापुरुषों की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने की खबरें आ रही हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर http://ift.tt/2IdE93h
No comments:
Post a Comment