
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और नरेंद्र मोदी के बीच शनिवार को राजधानी के हैदराबाद हाउस में मुलाकात हुई। मोदी-मैक्रों के बीच समुद्री सुरक्षा और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर द्विपक्षीय बातचीत जारी है। इसके बाद दोनों नेता साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। वहीं, सुबह मैक्रों को राष्ट्रपति भवन में नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मौजूदगी में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। फ्रांस के राष्ट्रपति पत्नी ब्रिगिट के साथ तीन दिन के दौरे पर भारत आए हैं। मोदी प्रोटोकॉल तोड़कर उन्हें रिसीव करने एयरपोर्ट गए। पीएम अपने संसदीय क्षेत्र बनारस में मैक्रों की भव्य खातिरदारी भी करेंगे। उन्हें नाव से गंगा की सैर कराएंगे और घाट दिखाएंगे। बता दें कि जापान के पीएम शिंजो आबे के बाद मैक्रों यहां जाने वाले दूसरे राष्ट्राध्यक्ष होंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2ttODsj
No comments:
Post a Comment