यूपी उपचुनाव: योगी की सीट गोरखपुर और डिप्टी सीएम की सीट फूलपुर में बीजेपी से आगे निकली सपा - Trending news in india, latest trends ,Entertainment stories...

Trending news in india, latest trends ,Entertainment stories...

TRENDING NEWS IN INDIA, LATEST TRENDS..Entertainment stories,

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 14 March 2018

यूपी उपचुनाव: योगी की सीट गोरखपुर और डिप्टी सीएम की सीट फूलपुर में बीजेपी से आगे निकली सपा

उत्तर प्रदेश की गोरखपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी आगे चल रही है। हालांकि यहां 9 राउंड की गिनती होने की बात सामने आ रही है पर प्रशासन ने रुझान घोषित नहीं किए हैं। गोरखपुर कलेक्टर का कहना है कि अभी चुनाव आयोग ने राउंड के रिजल्ट पर साइन नहीं किए हैं। उधर, फूलपुर लोकसभा सीट पर सपा कैंडिडेट ने पहले राउंड से ही बढ़त बना रखी है। 11 मार्च को उपचुनाव हुए थे। 2014 में गोरखपुर से बीजेपी के योगी आदित्यनाथ और फूलपुर से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य जीते थे। उपचुनाव में बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) ने समाजवादी पार्टी (सपा) उम्मीदवारों को समर्थन दिया। वहीं, कांग्रेस ने दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे। योगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद खाली हुईं ये सीटें उनके लिए प्रतिष्ठा का सवाल है। यह चुनाव विपक्ष की एकजुटता के लिए भी अहम माना जा रहा है। इस बार फूलपुर लोकसभा सीट पर 38% और गोरखपुर में 43% मतदान हुआ है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2Dpkz0G

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages