
जर्मन प्रेसिडेंट फ्रैंक वॉल्टर श्टाइनमायर शनिवार को नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम समझौते हो सकते हैं। इससे पहले वॉल्टर को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी ने उनका स्वागत किया। जर्मन प्रेसिडेंट ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। बता दें कि वॉल्टर पत्नी एल्क बुडनबर्ग के साथ गुरुवार को भारत के 5 दिवसीय दौरे पर आए हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2G6U7uJ
No comments:
Post a Comment