
मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने टीडीपी और अन्य विपक्ष पार्टियों को चुनौती दी। शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की रैली में उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्ष के ऐसे प्रस्तावों के लिए तैयार है। पूर्वोत्तर में विकास के मुद्दे पर शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया। साथ ही कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी ने लोकसभा चुनाव में पूर्वोत्तर की 21 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इसलिए अपना नेटवर्क बढ़ाएं। बता दें कि पिछले दिनों एनडीए छोड़ने के बाद चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी ने केंद्र सरकार के खिलाफ 19 मार्च को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव के लिए नोटिस दिया था, लेकिन हंगामे की वजह से इसे मंजूर नहीं मिली।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2uhKwjm
No comments:
Post a Comment