
वो बीस मिनट तक सड़क पर पड़ा तड़पता रहा। लेकिन लोग मदद करने के बजाय वीडियो बनाते रहे। और ये सब हो रहा था बंगलुरु के बिजी रोड पर। इस युवक को एक ट्रक से हादसे का शिकार हुआ था। एक पैर कुचल गया था और दूसरे पैर में फ्रैक्चर हो गया था। 20 मिनट तक वो कराहता रहा लेकिन किसी को शर्म नहीं आई। आप वीडियो में देखेंगे को लोग हादसे की जगह से गुजर रहे हैं। कुछ लोग पैदल हैं, कुछ स्कूटर और बाइक पर। लोग रुकते हैं तमाशा देखते हैं और आगे बढ़ जाते हैं..लेकिन कोई मदद नहीं करता। ये घटना नयनदहाली जंक्शन जैसे बिजी इलाके की है। युवक को ट्रक ने टक्कर तब मारी जब वो अपने दफ्तर जा रहा था। आप भी देखिए इस परेशान कर देने वाले वीडियो को...
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर http://ift.tt/2Hxh8Yb
No comments:
Post a Comment