
राजधानी के मयूर विहार फेज-1 स्थित एल्कॉन पब्लिक स्कूल के टीचरों पर शोषण और प्रताड़ना के आरोप लगाकर सुसाइड करने वाली छात्रा (15 साल) के परिवार ने सीबीआई जांच की मांग की है। गुरुवार को छात्रा के माता-पिता और उनके कुछ साथियों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने इंसाफ की गुहार लगाते हुए कहा कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तारी करे। बता दें कि लड़की ने बुधवार को नोएडा स्थित अपने घर में फांसी लगाई थी। उसके सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने दो स्कूल टीचर और प्रिंसिपल के खिलाफ केस दर्ज किया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर http://ift.tt/2FYKgHu
No comments:
Post a Comment