
त्रिपुरा में बीजेपी सरकार बनने के बाद आरएसएस नेता सुनील देवधर ने लंबे वक्त तक सत्ता में रहे लेफ्ट के सीएम माणिक सरकार पर सवाल उठाए। शनिवार को उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार के बंगले के सेप्टिक टैंक से एक महिला का कंकाल मिला था। देवधर का दावा है कि यह एक राजनीतिक हत्या थी, जिसे जानबूझकर ठंडे बस्ते में डाला गया। उन्होंने नए सीएम बिप्लब देब से मांग की है कि सभी मंत्रियों को सरकारी बंगले अलॉट करने से पहले इनके टैंकों की जांच और सफाई कराई जाए। बता दें कि बीजेपी ने गठबंधन के साथ 43 सीटें जीतकर 25 साल से सत्ता में काबिज लेफ्ट को बाहर किया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर http://ift.tt/2Di3R2X
No comments:
Post a Comment