
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व उपकप्तान और बल्लेबाज डेवि़ड वॉर्नर ने शनिवार को बॉल टैम्परिंग विवाद पर फैंस से माफी मांगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वॉर्नर ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि 1 साल का बैन हटने के बाद वो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कभी ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल पाएंगे। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के तीन खिलाड़ी कप्तान स्टीव स्मिथ, उपकप्तान डेवि़ड वॉर्नर और बल्लेबाज कैमरन बेनक्राॅफ्ट पर केपटाउन टेस्ट में योजनाबद्ध तरीके से बॉल टेम्परिंग करने का आरोप लगा था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मामले में तीनों को दोषी पाया था। जहां स्मिथ और वॉर्नर पर 1-1 साल का बैन लगाया गया, वहीं बैनक्रॉफ्ट को 9 महीने बैन की सजा दी गई।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2E8poM2
No comments:
Post a Comment