
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का तीन दिन का भारत दौरा शनिवार को शुरू होगा। हालांकि, वो शुक्रवार रात तक यहां पहुंच जाएंगे। दौरे के पहले दिन शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मैक्रों के बीच द्विपक्षीय बातचीत होगी। अगले दिन दोनों नेता राष्ट्रपति भवन में होने वाली सौर ऊर्जा गठबंधन की पहली बैठक का उद्घाटन करेंगे। मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मैक्रों की भव्य खातिरदारी करेंगे। उन्हें गंगा के घाट घुमाएंगे। गंगा में नाव की सैर कराएंगे। मैक्रों जापानी पीएम शिंजो आबे के बाद बनारस जाने वाले दूसरे राष्ट्राध्यक्ष होंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2oYEP3K
No comments:
Post a Comment