
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प जल्द ही व्हाईट हाउस के नेशनल सिक्युरिटी एडवाइजर (एनएसए) एचआर मैकमास्टर को उनके पद से हटा सकते हैं। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रम्प अब मैकमास्टर को हटाने को लेकर पूरी तरह सहज हैं। मैकमास्टर आर्मी में लेफ्टिनेंट जनरल रह चुके हैं और ट्रम्प उन्हें हटाने का एलान करने से पहले थोड़ा समय लेना चाहते हैं, ताकि उन्हें इज्जत से विदाई दी जा सके। इससे पहले मंगलवार को ट्रम्प ने विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन को भी विदेश मंत्री के पद से टाया था। माना जा रहा है कि अपने नॉर्थ कोरिया दौरे से पहले ट्रम्प कैबिनेट और प्रशासन में अपने चहेतों को जगह देना चाहते हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2pefZOC
No comments:
Post a Comment