
फेसबुक डाटा चोरी मामले में यहां कैंब्रिज एनालिटिका के ऑफिस पर छापा मारा गया। यह कार्रवाई यूके के इंफॉर्मेशन कमिश्नर ऑफिस के लिए काम करने वाले ब्रिटिश एनफोर्समेंट अफसरों ने की। इंफॉर्मेशन कमिश्नर ऑफिस ने कहा है कि यह एक बड़ी जांच की सिर्फ शुरुआत है। ब्रिटिश मीडिया ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। कैंब्रिज एनालिटिका पर 5 करोड़ फेसबुक यूजर्स का पर्सनल डाटा चोरी करने और उसका 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थन में इस्तेमाल करने का आरोप है। हालांकि, कंपनी ने आरोपों से इनकार किया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ga1MZu
No comments:
Post a Comment