
मोदी सरकार के खिलाफ पहली बार तेलुगु देशम पार्टी और वाईएसआर कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव पेश करेगी। इसके लिए वाईएसआर कांग्रेस के सांसद वाईवी सुब्बा रेड्डी ने अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस को सोमवार की कार्यवाही में शामिल करने के लिए लोकसभा सचिवालय को लिखा है। चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी ने भी अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दे रखा है। बता दें कि आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा न मिलने से नाराज टीडीपी पहले एनडीए से अलग हुई और अब सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का सपोर्ट कर रही है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर http://ift.tt/2FKRenj
No comments:
Post a Comment