
वॉशिंगटन. दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी ड्रग के अलावा दूसरे कई धंधों में भी शामिल हो गई है। ये कहना है अमेरिका की जॉर्ज मेसन यूनिवर्सिटी के शार स्कूल ऑफ पॉलिसी एंड गवर्नमेंट के प्रोफेसर डॉ. लुइस शैली का। वे आतंकवाद और गैरकानूनी फाइनेंस पर सदन की फाइनेंशियल सर्विस सबकमेटी की कांग्रेसनल हियरिंग में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, "डी-कंपनी ने ड्रग के अलावा हथियारों की सप्लाई और हवाला के जरिए फाइनेंशियल सर्विस देना भी शुरू कर दिया है।" बता दें कि दाऊद भारत में 1993 के मुंबई धमाकों के अलावा कई आतंकी हमलों में वांटेड है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर http://ift.tt/2HYCopR
No comments:
Post a Comment