
कांग्रेस के 84वें महाधिवेशन के बाद पार्टी में बदलाव नजर आने लगे हैं। बुधवार को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पद से राज बब्बर ने इस्तीफा दे दिया। वे इस्तीफा मंजूर होने तक कामकाज देखते रहेंगे। कांग्रेस में दो दिनों में यह तीसरा इस्तीफा है, इससे पहले गुजरात और गोवा के प्रदेश अध्यक्षों ने भी पद छोड़ चुके हैं। हालांकि, पार्टी की ओर से तीनों इस्तीफों को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई एलान नहीं किया गया है। राहुल गांधी ने महाधिवेशन में कांग्रेस अंदर युवाओं को मौका दिए जाने की बात कही थी। बता दें कि बब्बर लंबे वक्त तक समाजवादी पार्टी में रहने के बाद कांग्रेस में आए थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2IEClRh
No comments:
Post a Comment