
नई दिल्ली. फेसबुक डेटा लीक का खुलासा करने वाले क्रिस्टोफर वायली ने कहा है कि कैम्ब्रिज एनालिटिका भारत में बड़े पैमाने पर काम करती थी। वायली इस ब्रिटिश फर्म में रिसर्च हेड के पद पर काम कर चुके हैं। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि भारत में कांग्रेस उसकी (कैम्ब्रिज एनालिटिका) क्लाइंट थी। मुझे नेशनल प्रोजेक्ट तो याद नहीं, लेकिन रीजनल प्रोजेक्ट था।" वायली ने ब्रिटिश पार्लियामेंट की डिजिटल, कल्चर, मीडिया और स्पोर्ट्स कमेटी के सामने ये बयान दिया है। भाजपा ने कहा है कि वायली के बयान ने राहुल गांधी को बेनकाब कर दिया है, उन्हें माफी मांगनी चाहिए।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2IVToyl
No comments:
Post a Comment