
अकाली सरकार के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया से अरविंद केजरीवाल के माफी मांगने पर आप में नई कंट्रोवर्सी शुरू हो गई। आम आदमी पार्टी की पंजाब यूनिट के साथ ही कुमार विश्वास जैसे उनके साथियों ने इस पर नाराजगी जाहिर की है। कुमार ने ट्वीट में लिखा- ''क्या हम उस शख्स पर थूकें, जो थूक कर चाटने में माहिर है।'' उधर, पंजाब के प्रभारी भगवंत मान ने पद से इस्तीफा दे दिया। गुरुवार को केजरीवाल के माफीनामे के बाद मजीठिया ने अमृतसर कोर्ट में मानहानि केस वापस ले लिया। हालांकि, एसआईटी ने मजीठिया के खिलाफ हाईकोर्ट में ठोस सबूत पेश करने का दावा किया है। बता दें कि आप ने पंजाब में ड्रग रैकेट को मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ा था, इस दौरान केजरी ने मजीठिया को ड्रग माफिया तक कहा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर http://ift.tt/2G2kZz8
No comments:
Post a Comment