
पिछले साल इराक के मोसुल को जब आईएसआईएस आतंकियों के चंगुल से मुक्त कराया गया था, तब वहां सिर्फ लाशों के ढेर थे। इसके बाद भारत ने वहां अपने 39 लापता लोगों की तलाश शुरू की। तलाश के लिए विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह को इराक भेजा गया। भारत ने एक डीप पेनिट्रेशन राडार की मदद से उस पहाड़ का पता लगाया, जहां लापता भारतीयों को दफनाए जाने का शक हुआ। इसके बाद पहाड़ से अवशेष निकाले गए और डीएनए सैम्पल की मैचिंग प्रॉसेस शुरू हुई। सुषमा स्वराज ने भी मंगलवार को संसद में बयान देकर भारत की कोशिशों की तारीफ की।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर http://ift.tt/2przrXh
No comments:
Post a Comment