
कांग्रेस महाअधिवेशन में राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस की तुलना कौरवों से और कांग्रेस की तुलना पांडवों से की। उन्होंने कहा कि हजारों साल पहले कुरुक्षेत्र में एक लड़ाई लड़ी गई थी। कौरवों के पास पैसा और घमंड था और पांडवों की सेना छोटी थी। बीजेपी और आरएसएस कौरवों जैसे बन गए हैं और कांग्रेस पांडवों की तरह लड़ रही है। देश जानता है कि बीजेपी के लोग सत्ता के नशे में चूर हैं। बीजेपी ने उस आदमी को अध्यक्ष बनाया है जिस पर हजारों लोगों की हत्या का आरोप है। कांग्रेस ऐसा कभी नहीं कर सकती है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर http://ift.tt/2FUX8Ow
No comments:
Post a Comment