
पीएनबी घोटाले के दो मुख्य आरोपियों में से एक मेहुल चौकसी ने एक बार फिर सीबीआई के नोटिस का जवाब दिया है। मेहुल ने मंगलवार को सीबीआई से कहा, "मैं विदेश में अपना बिजनेस जमाने में लगा हूं। मैं मामले को सुलझाना भी चाहता हूं लेकिन गलत आरोपों के चलते भारत में मेरा बिजनेस बंद किया जा रहा है।" बता दें कि मेहुल चौकसी और उसका भांजा नीरव मोदी 12,672 करोड़ के पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी हैं। इससे पहले 9 मार्च को गीतांजलि ग्रुप के मालिक मेहुल चौकसी ने सीबीआई को 7 पन्नों का लेटर लिखा था। इसमें चौकसी ने कहा कि खराब हेल्थ और पासपोर्ट रद्द किए जाने से अब भारत लौटना मुमकिन नहीं है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2FMJWiL
No comments:
Post a Comment